RANCHI,JHARKHAND#_*लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता*_
_*रोमित ने कहा : फर्स्ट टाइम वोटर से करेंगे संवाद, घर-घर होगा संपर्क।*_
रांची, झारखंड।लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री रोमित नारायण सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बालमुकुंद सहाय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। । सांसद श्री *संजय सेठ* ने कहा कि युवा मोर्चा ने रांची सहित पूरे झारखंड में भाजपा के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने युवा मोर्चा से जुड़े अपने संस्मरण भी कार्यकर्ताओं को सुनाएं और कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है।
मुझे विश्वास है कि वह मोर्चा पुरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए काम करेगी। विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने पूरी शक्ति के साथ फिर एक बार मोदी सरकार के लिए काम करने का आह्वान किया।इस बैठक में अध्यक्ष श्री *रोमित नारायण सिंह* ने आने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा फर्स्ट टाइम वोटर से संवाद कर रही है।उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का साथ दें। इसके अलावे युवा चौपाल का आयोजन करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर से संपर्क करेंगे। नामांकन के दिन विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी।
हमारा एक ही लक्ष्य है कि मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा जारी रहे मुख्यरुप से बालमुकुंद सहाय, संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता, बलराम सिंह, मृगांक शेखर, प्रियांक भगत, श्री निवास, रणजीत नाथ सहदेव, कुंदन कुमार, टुनटुन यादव, सुभम जैसवाल, पीयूष विजयवर्गीय, अक्षय पल्लव, संजय चौधरी, आशीष अग्रवाल, उज्जवल मिश्रा, सुमित पांडेय, विशाल यादव, नीरज बख्तावर, राजू पांडेय, सूलु राज, सुजीत कुमार , चिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ