RANCHI,JHARKHAND#महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में शामिल होने झारखंड प्रदेश राजद (महिला प्रकोष्ठ) के पदधारी व कार्यकर्ता पहुंचे पटना *ऐतिहासिक होगी जनविश्वास महारैली: रानी कुमारी!

 RANCHI,JHARKHAND#महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में शामिल होने झारखंड प्रदेश राजद (महिला प्रकोष्ठ) के पदधारी व कार्यकर्ता पहुंचे पटना 

*ऐतिहासिक होगी जनविश्वास महारैली: रानी कुमारी!

रांची, झारखंड।

 रविवार को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महा रैली में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) के पदधारी व कार्यकर्ताओं का दल पटना पहुंच गया है।

इस संबंध में राजद महिला प्रकोष्ठ, झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि महागठबंधन की जन विश्वास महा रैली में झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष सहित अन्य पदधारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
उन्होंने कहा कि बिहार एवं झारखंड में महागठबंधन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को व्यापक जन समर्थन मिलेगा।

रानी कुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा-शासित राज्यों में महागठबंधन की सरकार को बेवजह अस्थिर करने में जुटी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनगढ़ंत आरोप के तहत जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी।

 रानी कुमारी ने कहा कि जन विश्वास महारैली में जनसैलाब उमड़ेगा।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ