RANCHI,JHARKHAND#माननीय सुबोध कांत सहाय के पक्ष में ही वोट देगा आदिवासी संगठन - संजय लोहरा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आदिवासी सेना.! *इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने रामटहल चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो आदिवासी संगठन और आदिवासी समुदाय पुरजोर विरोध करेगा*

 RANCHI,JHARKHAND#माननीय सुबोध कांत सहाय के पक्ष में ही वोट देगा आदिवासी संगठन - संजय लोहरा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी आदिवासी सेना.!

*इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने रामटहल चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो आदिवासी संगठन और आदिवासी समुदाय पुरजोर विरोध करेगा*


रांची, झारखंड।

आदिवासी सेना संगठन ने माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं केंद्रीय मीडिया प्रभारी, आदिवासी सेना के संजय लोहरा ने कहा कि माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी को अगर रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं किया जाता है तो रामटहल चौधरी को आदिवासी संगठन कभी वोट देने का काम नहीं करेगा। अगर माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार भी होंगे तो आदिवासी संगठन उन्हीं को जिताने का काम करेगा।


वहीं उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने रामटहल चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो आदिवासी संगठन और आदिवासी समुदाय पुरजोर विरोध करेगा। ये वही रामटहल चौधरी जी हैं जिन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून के तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकल पद मुखिया/प्रमुख/जिला परिषद अध्यक्ष पदों पर आदिवासी आरक्षण का जोरदार विरोध किया था। आदिवासी समुदाय इसे भुला नही है। वहीं यह उनका अवसरवादी क़दम है, जिससे कांग्रेस पार्टी भी कुड़मी/कुरमी/महतो वोटों को भुनाना चाहती है। जबकि पिछले बार के संसदीय चुनाव में  निर्दलीय उम्मीदवार रामटहल चौधरी महज़ 30000 वोट ही ला पाए थे। ज्ञात हो रांची लोकसभा क्षेत्र में उनके स्वजातिय वोट लाखों में हैं।अगर उनका स्वजातिय वोट उनके साथ है ,तो महज 30000 वोट ही क्यों आया।

कांग्रेस पार्टी को इस पर मंथन करना चाहिए। 

जो भी हो इसका विरोध किया जाएगा।


By Madhu Sinha 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ