DELHI#*राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पर्यटन से सम्बंधित सवाल पूछे* *पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु एक विरासत अपनाएं: अपनी धरोहर, अपनी पहचान' परियोजना की शुभारंभ:- केंद्रीय मंत्री*

 DELHI#*राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पर्यटन से सम्बंधित सवाल पूछे*

 *पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु एक विरासत अपनाएं: अपनी धरोहर, अपनी पहचान' परियोजना की शुभारंभ:- केंद्रीय मंत्री*

         भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य  दीपक प्रकाश ने पर्यटन मंत्रालय से पर्यटन स्थलों के प्रसिद्ध धरोहरों को बढ़ावा देने के लिए उठाये गये कदम से सम्बंधित जानकारी चाही। 

    श्री प्रकाश ने अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि पर्यटन मंत्रालय समय पर्यटक अनुभव को बढ़ावा देने और प्रसिद्ध और कम-ज्ञात धरोहर स्थल दोनों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा की गई प्रमुख पहल और कार्यक्रम जैसे 'एक विरासत को अपनाएं', 'देखो अपना देश' का ब्यौरा क्या है; और घरेलू और विदेशी कार्यालयों के माध्यम से देश भर में पर्यटन स्थलों को किस तरह बढावा दिया जा रहा है?

         श्री प्रकाश के सवालों का जबाब देते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि  पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत भर में फैले विरासत/प्राकृतिक/पर्यटन स्थलों पर योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से पर्यटन सुविधाओं का विकास करने और उन्हें पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए 27 सितंबर 2017 को 'एक विरासत अपनाएं: अपनी धरोहर, अपनी पहचान' परियोजना आरम्भ की है। परियोजना के तहत, पूरे भारत में सत्ताईस (27) स्थलों और दो (2) तकनीकी हस्तक्षेपों के लिए 15 स्मारक मित्रों के साथ 29 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बाद में एक विरासत को अपनाएं परियोजना के अंतर्गत अपनाए गए केन्द्रीय संरक्षित स्मारकों के लिए हस्ताक्षरित 23 समझौता ज्ञापनों को संस्कृति मंत्रालय/भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को हस्तांतरित कर दिया गया था। पर्यटन मंत्रालय ने शेष 06 हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के लिए यह परियोजना जारी रखी है।

         उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने भारत में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 में देखो अपना देश पहल शुरू की थी। पहल का उद्देश्य देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में नागरिकों में जागरुकता पैदा करना, नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करना और नागरिकों को देश के भीतर व्यापक रूप से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    श्री रेड्डी ने बताया कि  पर्यटन मंत्रालय के पूरे देश में 20 घरेलू भारत पर्यटन कार्यालय हैं। ये कार्यालय राज्य पर्यटन विभागों और हितधारकों के साथ मिलकर देश भर के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों के कार्यान्वयन से संबंधित मामलों को देखते हैं। पर्यटन स्थलों का संवर्धन डिजिटल और सोशल मीडिया, भारत और विदेशों में आयोजित पर्यटन मेलों में सहभागिता और पर्यटन हितधारकों की भागीदारी से पूरा किया जाता है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ