RANCHI,JHARKHAND#*2024 के लोकसभा विधानसभा चुनावों में सीटों का रिकॉर्ड भी बनाएंगे और मजबूत सरकार भी बनाएंगे.....बाबूलाल मरांडी*
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी द्वारा आयोजित *गांव चलो अभियान* की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी गण,गांव चलो अभियान के सह संयोजक डॉ राकेश भास्कर,सुरेश साहू सहित जिलाध्यक्ष गण,गांव चलो अभियान के जिला संयोजक एवम सह संयोजक गण उपस्थित थे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव ,गरीब ,किसान ,दलित,,वंचित को समर्पित रही है। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है।
कहा कि आज मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है।जनता में मोदी सरकार के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को समर्थन देने केलिए समय का इंतजार कर रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएं,उन्हे मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें।
कहा कि जनसंपर्क का बड़ा अभियान है गांव चलो अभियान जिसमे खुद को गांव से जोड़ें और गांव को भाजपा से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि जनता पिछले चुनाव से ज्यादा मत देकर भाजपा को और मजबूत करने केलिए संकल्पित है।
कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद से 2024के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीटों में भी रिकॉर्ड बनाएगी और देश और प्रदेश में मजबूत सरकार भी बनाएगी।
गांव चलो अभियान के चार राज्यों बिहार,झारखंड,उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के प्रभारी *निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश* ने कहा कि गांव चलो अभियान सर्व व्यापी, सर्व समावेशी,सर्व स्पर्शी भाजपा के प्रत्यक्ष दर्शन का अभियान है।
कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है। गांव चलो अभियान हमें सर्व समाज से जुड़ने और जोड़ने का अभियान है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने का अभियान है। यह अभियान एक फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने का अभियान है।
*नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में स्वतः स्फूर्त वातावरण है। पूरा देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है।
भारत के सभी वर्गों,क्षेत्रों के विकास के साथ आज भारत का सांस्कृतिक गौरव भी प्रतिष्ठित और महिमा मंडित हुआ है।
*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने गांव चलो अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती है। ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास केलिए मोदी सरकार की योजनाएं संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के दूत बनकर घर घर जाएं। प्रत्येक परिवार भाजपा परिवार बने इसका हम सब प्रयास करें। कोई छूटे नहीं,कोई टूटे नहीं।
उन्होंने कहा कि 4फरवरी से 11फरवरी तक भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता हर गांव में पहुंचेंगे। प्रत्येक प्रवासी की सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश की कार्यशाला की तरह जिलों और मंडलों में कार्यशाला होगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी राष्ट्रीय,प्रदेश ,जिला ,मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।24घंटे गांव में ही रहकर अभियान को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता संपर्क,संवाद के माध्यम से मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।साथ ही बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती केलिए भी कार्य करेंगे।
कहा कि अभियान में बूथ समिति की बैठक, नव मतदाताओं से संपर्क,मतदाता सूची निरीक्षण, नए पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क,जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं से संपर्क,गांव के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक,संगठनों,स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क,मठ मंदिरों से संपर्क ,दलित ,आदिवासी बस्तियों में संपर्क ,शहीद परिवारों से संपर्क जैसे कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता गांव में एक बार फिर से मोदी सरकार के का दीवार लेखन भी करेंगे।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन,एवम महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि ,वन्देमातरम गान तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ।
कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश भास्कर ने किया।
बैठक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी गण का परिचय कराया ।
उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,विकास प्रीतम,जवाहर पासवान,लुइस मरांडी बड़कुंवर गगराई , अशोक भगत,कालीचरण सिंह ,आरती कुजूर,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,मुनेश्वर साहू,सरोज सिंह,नंद जी प्रसाद,दुर्गा मरांडी,सुनीता सिंह,मुन्ना मिश्र,दिलीप वर्मा,मनोज बाजपेई,सीमा पासवान,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,मनीष जायसवाल,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ