ROURKELA,ODISHA#ओवरलोड वाहनों से सड़क सुरक्षा खतरे में, परिवहन विभाग की उदासीनता से आक्रोश.! राउरकेला-बिसरा मार्ग में कार्यवाई की मांग.!

 ROURKELA,ODISHA#ओवरलोड वाहनों से सड़क सुरक्षा खतरे में, परिवहन विभाग की उदासीनता से आक्रोश.!

राउरकेला-बिसरा मार्ग में कार्यवाई की मांग.!


राउरकेला, ओडिशा।

पाबंदी के बावजूद शहर भर में ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।राउरकेला बिसरा मार्ग में बेखौफ ओवरलोड वाहनों का आना जाना लगे रहने से अंचल के लोगों में आक्रोश है।खास कर शिकायत व सूचना के बावजूद परिवहन मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं।उल्लेखनीय है कि सड़कों पर मौत बन कर घूम  ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है।

शहर के सड़को पर धड़ल्ले से दौड़ते ओवरलोड वाहन राहगीरों व छोटे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। साथ ह्यो सड़क भी अपना दम तोड रही है, लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इन ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कभी कार्रवाई करना तक मुनासिब नहीं समझा।

ओवरलोड वाहनों की वजह से कई बार दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। यह सिलसिला पिछले काफी समय से चल रहा है। खास कर ओवरलोड वाहन राउरकेला से होते हुए बिसरा की ओर हर दिन बड़ी संख्या में आना जाना करता है।इस मार्ग पर पुलिस थाने व डीएसपी के कार्यालय है। बावजूद इन पर कोई कार्रवाई ना हो तो इनकी उदासीनता पर सवाल उठना लाजिमी है।



Report By Rajiv Kushbaha (Rourkela, Odisha)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ