RANCHI,JHARKHAND#_*भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष ने दीपक प्रकाश का जताया आभार*_
मध्यप्रदेश की विधानसभा के चुनाव में मिली अभूतपूर्व जीत के लिए मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राज्यसभा सांसद सह झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के द्वारा मध्यप्रदेश चुनाव में की गई मेहनत और जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पत्र लिख कर आभार जताया है।श्री शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में अभूतपूर्व विजय प्राप्त करते हुए इतिहास रचा है। आपको भी इस ऐतिहासिक विजयश्री की हार्दिक बधाई और अभिनंदन।
उन्होंने दीपक प्रकाश के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए लिखा है कि लोकतंत्र के इस विराट विजय के आप अप्रतिम ध्येययात्री रहे हैं। चुनाव में आपकी प्रभावशाली ऊर्जापूर्ण उपस्थिति और आपके अनुभव ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। चुनाव के दौरान आपने अपना अमूल्य समय देकर मध्य प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को गति प्रदान की है। भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन तथा सहयोग मध्यप्रदेश भाजपा को मिलता रहेगा।
ज्ञात हो कि भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग का जिम्मा मिला था। जिसमे तीन जिलें शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया शामिल थे। जहां लगभग 2 महिने तक रहकर संभाग के सभी विधानसभाओं में घूम -घूम कर, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अप्रत्याशित जीत में अपनी भूमिका निभाई l शहडोल संभाग के एक विधानसभा पुष्पराजगढ को छोड़कर सभी विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवारों ने 25 हज़ार से लेकर 50 हज़ार तक के मार्जिन से जीत हासिल की है। एक विधानसभा में 3840 मत से भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ