LATEHAR,JHARKHAND#*तुरी टोला (कामता) और भुसाढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पंचायत समिति सदस्य अयुब खान व मुखिया नरेश भगत एवं सेविकाओं ने किया स्वेटर का वितरण*
*सेविका नैयर सुलताना, सेविका देवंती देवी ने कहा कि बच्चे स्वेटर पहनकर ही केंद्र आएं*
चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के ग्राम कामता के तुरी टोला और भुसाढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।
तुरी टोला (कामता) में 55 बच्चों और भुसाढ़ में 30 बच्चों के बीच स्वेटर वितरित की गई है।
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, तुरी टोला के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका नैयर सुलताना और भुसाढ़ आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका देवंती देवी, वार्ड सदस्य सुमंत उरांव, ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, समाजसेवी प्रमोद गंझु ने संयुक्त रूप से स्वेटर वितरित किया।
सेविका देवंती देवी और सेविका नैयर सुलताना ने बच्चों से कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस लिए स्वेटर पहनकर ही केंद्र पहुंचे।मौके पर भुसाढ़ की सहायिका तारा देवी, स्वाती देवी, पुनम देवी, दिलमनीयां देवी, सुनीता देवी, फुलमनी देवी, बिंदिया देवी, सरीता देवी, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर, हरी उरांव, तेज कुमार पन्ना, मनोज पाठक, चंदरमनी देवी, रेखा देवी, सोनामनी देवी, तुरी टोला की सहायिका मीना देवी, राधिका देवी, मोनिका देवी, आरती देवी, मुस्तरी बीवी, बबली प्रवीन, रसीना बीवी, नुसरत प्रवीण, प्रतीमा देवी, पानेश्वरी देवी, नीता देवी, सुनीता देवी, अफसाना खातून, रसीदा बीवी, मिनाज प्रवीन, अफसरी खातून समेत कई लोग मौजूद थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
0 टिप्पणियाँ