RANCHI,JHARKHAND#*झारखण्ड प्रदेश युवा कॉंग्रेस का मिलन समारोह दिनांक 8 अक्तूबर की तैयारी हेतु कार्यकारिणी बैठक*
आज दिनांक 2 अक्टूबर झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में रांची जिला महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर की अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया आगामी 8 अक्टूबर 2023को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन कर रही है, और यह समारोह रांची जिला में ही होना है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव AICC श्री अभिनाश पाण्डे जी, राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय युवा कॉंग्रेस श्री कृष्णा अल्लावरू जी एव सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष, माननीय CLP नेता व मंत्री और सभी सम्मानित मंत्री, सांसद, विधायक और सभी सम्मानित नेता मौजूद रहेंगे
इस मिलन समारोह में का उद्देश्य यह है कि युवा कांग्रेस से जितने भी लोग जुड़े हुए थे पूर्व जितने भी पदाधिकारी थे सभी को फिर से इकट्ठा करना सभी को सम्मानित करना संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नई ऊर्जा डालना है।आज की कार्यकारिणी बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला प्रभारी सा प्रदेश महासचिव श्री फहद खान जी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत जी, मोहम्मद आफताब जी, श्रीमती त्रिपाठी जी, झारखंड प्रदेश महासचिव शादाब खान, मोहम्मद इमरान खान, उज्जवल प्रकाश तिवारी, मेहुल प्रसाद, रांची जिला महासचिव इनायतुल्लाह ,अनंत झा ,रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह ,कांके विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सैफुल्लाह ,हटिया विधानसभा अध्यक्ष रवि कुमार , हिंदपीढ़ी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहमान ,मोहम्मद कलीम ,मोहम्मद शाबान मोहम्मद मोहसिन ,सागर दादा,और अन्य प्रदेश जिला विधानसभा प्रखंड के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे!
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ