RANCHI,JHARKHAND#सावन के प्रथम सोमवार में सामूहिक रुद्राभिषेक!
आज दिनांक 10-07-2023 को श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब में सावन के प्रथम सोमवार में सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस सामूहिक रुद्राभिषेक श्री चैती दुर्गा मंदिर के पदाधिकारीओं, सादस्यों एवं शिव भक्तों के साथ किया गया।समिति के कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू) नें बताया की शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन में रुद्राभिषेक सबसे उत्तम माना जाता है। रुद्राभिषेक एक पूजा और धार्मिक क्रिया है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाती है। इस प्रक्रिया में शिवलिंग पर जल, धूप, दीप और बिल्वपत्र की अर्पण किया जाता है और मंत्रों का जाप भी किया जाता है। रुद्राभिषेक का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है।
रुद्राभिषेक में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),श्री राहुल सिंह, नमन भारतीय (गुल्लु), राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ