JHARKHAND#*राज्य सरकार झारखंड़ को सुखा क्षेत्र घोषित करे:-दीपक प्रकाश*

 JHARKHAND#*राज्य सरकार झारखंड़ को सुखा क्षेत्र घोषित करे:-दीपक प्रकाश*

     भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से झारखंड़ को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है ।

      श्री प्रकाश ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि झारखंड़ में जितनी बारिश होनी चाहिए अब तक उससे काफी कम बारिश हुई है। खेतों में पानी नही होने के कारण किसानों के खेतों में  धान का बिचड़ा सुख गया है।झारखंड के ज्यादातर किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। झारखंड की जनता का मुख्य भोजन चावल है। धान की फसल न होने से किसानों को आर्थिक रूप से काफी क्षति पहुंचेगी। झारखंड सरकार अविलंब झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करे एवं  किसानों को अविलंब राहत राशि दे।

      श्री प्रकाश ने कहा है कि पिछले वर्ष घोषित सूखा राहत का पैसा अबतक लाखों किसानों को नही मिला है।झारखंड़ के किसान आर्थिक मार झेल रहे है और सरकार चैन की वंशी बजा रही है। 

      उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों के पिछले वर्ष का बकाया राशि का भुगतान जल्द करे तथा झारखंड़ को इस वर्ष भी सूखा राज्य घोषित करके किसानों को आर्थिक मदद पहुंचायी जाए।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ