JHARKHAND#*झारखंड़ को आयुष मंत्रालय से तीन वर्षों में कुल 9,062.335 लाख रुपये आवंटित की गई है* *आयुष मंत्रालय के द्वारा देश भर में 1,44,884.275 लाख रुपये आवंटित की गई है*

 JHARKHAND#*झारखंड़ को आयुष मंत्रालय से तीन वर्षों में कुल 9,062.335 लाख रुपये आवंटित की गई है*  

*आयुष मंत्रालय के द्वारा देश भर में 1,44,884.275 लाख रुपये आवंटित की गई है*

        झारखंड़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में आयुष मंत्रालय से अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से जानना चाहा कि देश भर में सरकार द्वारा चिकित्सा की आयुष प्रणाली को विकसित करने तथा बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजना,विगत तीन वर्षों में विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्य एवं उप्लब्धियां, तथा केंद्र के द्वारा विभिन्न राज्यों को आवंटित निधि के क्या है।

     श्री प्रकाश को जानकारी देते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बताया कि आयुष मंत्रालय देश में चिकित्सा की आयुष पद्धतियों के विकास और प्रचार के लिए राज्य / संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के माध्यम से राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की केंद्रीय प्रायोजित योजना को कार्यान्वित कर रहा है। उनके राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) में प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार उन्हें अनुदान सहायता प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, मंत्रालय आयुष चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जागरूकता लाने के लिए आयुष में सूचना शिक्षा और संचार (आईईसी) को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना भी कार्यान्वित कर रहा है। इसका लक्ष्य देश भर में जनता के सभी वर्गों तक पहुंचना है।

      श्री प्रकाश के प्रश्न विगत तीन वर्षों विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्य एवं उप्लब्धियां, तथा केंद्र के द्वारा विभिन्न राज्यों को आवंटित निधि के जबाब में कहा कि चूंकि एनएएम की केंद्रीय प्रायोजित योजना का कार्यान्वयन राज्य / संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के कार्यक्षेत्र में आता है, इसलिए केंद्र सरकार द्वारा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के लिए कोई राज्य वार विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। हालाँकि, प्रत्येक राज्य / संघ राज्य क्षेत्र सरकार के लिए एनएएम के तहत आवंटित संसाधन पूल के बारे में उन्हें सूचित किया जाता है और तदनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को एनएएम दिशानिर्देशों के तहत, अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अपनी राज्य वार्षिक कार्य योजनाएं (एसएएपी) तैयार करनी होती हैं। 

       *झारखंड़ को आयुष मंत्रालय से तीन वर्षों में कुल 9,062.335 लाख रुपये आवंटित की गई है*

        केंद्रीय मंत्री श्री सोनोवाल ने बताया कि देश मे सभी राज्यों को मिलाकर 2020-21 में 39,718.703 लाख रुपये, 2021-22 में 45,838.630 लाख रु,2022-23 में 54,748.942 लाख तथा 2023- 24 में अब तक 4578 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। 

        वही झारखंड़ को पिछले तीन वर्षों में कुल 9,062.335 लाख रुपये आवंटित की गई है। 2020- 21 में झारखंड़ को कुछ नही मिला था,2021-22 में 1309.765 लाख रुपये तथा 2022-23में 7752.570 लाख रुपये और इस वितीय वर्ष में अब तक झारखंड़ को कुछ नही मिला है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ