RANCHI,JHARKHAND#लाखों युवा के चहिते बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव क्या पैंतिस सौ लोगों में सिमट कर रह जाएंगे रांची के कार्निवल हॉल में..!
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगमन इसी माह 12 फरवरी को रांची के कार्निवल में हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,राजद के झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों को तेजस्वी यादव के द्वारा विगत 1 फरवरी को फटकार पड़ने पर, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अपनी प्रतिष्ठा के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
सूत्रों के हवाले यह भी पता चला है कि इन्होंने तेजस्वी यादव को पच्चीस हजार से पैंतिस हजार लोगों का भीड़ होने की खबर दी है जो कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, परन्तु यह कार्यक्रम कार्निवल में आयोजित होने की संभावना है। जहां लोगों की एकत्रित होने की क्षमता अन्दर और बाहर मिलाकर करीब तीन से चार हजार की बतायी जा रही है। सुत्रो के अनुसार तेजस्वी यादव इन लोगों से नाखुश बताए जा रहे हैं, उन्होंने यह भी डांट लगाते हुए कहा कि सिर्फ पांच लोगों से पार्टी नहीं चलती है और लोगों को भी मौका दीजिए।
तेजस्वी यादव अपने संगठन को पूरे झारखंड राज्य में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन इन पदाधिकारियों को देखते हुए लगता है कि उनका सपना कहीं सपना बन कर ना रह जाए।
इसलिए तेजस्वी यादव जी को यह पता करना चाहिए कि कौन नेता जमीन से जुड़ा हुआ है,उसी आधार पर अपने कार्यकर्ताओं को कार्य देना चाहिए ताकि झारखंड में आरजेडी कम से कम 30 सीटों पर लड़ सके।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ