BOKARO,JHARKHAND#*वेदांता ईएसएल को मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल किया गया*
बोकारो, झारखंड|
10 फरवरी 2022 - वेदांता समूह की कंपनी और प्रमुख राष्ट्रीय स्टील उत्पादक, ईएसएल स्टील लिमिटेड को 'मैन्युफैक्चरिंग में भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल 2023' में मान्यता मिली। यह पुरस्कार वेदांता ईएसएल के लोगों द्वारा बनाए गए वर्क कल्चर का प्रतिनिधित्व करता है जो नैतिकता और जिम्मेदारियों की भावना पर आधारित है।
'ग्रेट प्लेस टू वर्क' कंपनियों में उच्च-विश्वास, उच्च-प्रदर्शन को पहचानने और बनाए रखने वाली एक प्रमुख संगठन है। यह एक वैश्विक संगठन है जो ट्रस्ट इंडेक्स, जिसमे कर्मचारियों का ओपिनियन पोल, और कल्चर ऑडिट, जो एक संगठन के लोगों की प्रथाओं का अध्ययन है, शामिल है। कर्मचारी अनुभव को मापने के अपने डेटा-आधारित मॉडल के माध्यम से 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' संगठन के मूल्यों, प्रभावशीलता, विश्वास, मानव क्षमता, वित्तीय विकास और इनोवेशन को सन्दर्भ में रखता है।
इस प्रतिष्ठित प्रमाणन ने वेदांता ईएसएल को मैन्युफैक्चरिंग उद्योग में एक अनूठा नाम दिया गया है। कर्मचारी समर्पण और प्रतिबद्धता, और सकारात्मक कार्यस्थल गतिविधियों के साथ वेदांता ईएसएल ने अपने कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए एक उदहारण स्थापित किया है।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ