RANCHI,JHARKHAND#रॉंची जिला ग्रामीण द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का सलतापूर्वक आयोजन
सिल्ली, 09 जनवरी 2023 को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में सिल्ली प्रखंड में सिल्लीडीह से झारखंड मोड़ तक सफलतापूर्वक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, विधायक राजेश कच्छप जी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने कहा जिस तरह सिल्ली केशव कमलेश महतो का जलवा देखा था अब डॉक्टर राकेश किरण महतो का जलवा देख रहे हैं राहुल गांधी जी जो सपना देखा था उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे राहुल गांधी के परिवार ने जो बलिदान दिया है हम कैसे भूल जाएं और हम कैसे भूल सकते हैं कांग्रेस पार्टी महंगाई और नफरत से आजादी दिलाएगी पूरे राज हम रुतबा दिलाएंगे राहुल गांधी कहते हैं कि नफरत की शहर में मैं मोहब्बत खोजने निकला हूं कांग्रेस पार्टी ने वो काम किया है जिसे आज मोदी सरकार ने बेचने का काम कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोध कांत जी ने कहा कि मोदी जी बोले थे 2014 में सब के खाते में 1500000 रुपए आएगी सभी को रोजगार देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका मुगलों ने 200 साल राज किया लेकिन वह हमारा कुछ भी नहीं कर पाए लेकिन मोदी ने त्राहि त्राहि माम करके रखा।
कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर साहब ने कहा केंद्र की सरकार जनता की बातों को जब नहीं सुनती है और नहीं मानती है तो हमें सड़क पर उतरना पड़ता 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि मैं आऊंगा तो महंगाई कम कर दूंगा बेरोजगारों को रोजगार दूंगा लेकिन ना ही महंगाई कम हुई ना ही रोजगार मिला लोगों को कांग्रेस पार्टी हमेशा से अनेकता में एकता में विश्वास रखती है एसडीएससी सभी को कांग्रेस पार्टी ने ऊपर उठाने का कार्य किया भारतीय जनता पार्टी रेल हवाई जहाज फैक्ट्री सभी को बेचने का काम किया नफरत वाली पार्टी को उखाड़ कर फेंकना होगा और जो जनता के हित के बारे में बात करती है उसे केंद्र में लाना होगा।
विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी हमेशा से हिंदू मुसलमानों नाम लेकर लड़ाने का काम किया है जहर घोलने वालों को कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेगी। 2024 में हम सब मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि देश में नफरत, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। समाज और परिवार टूट रहा है तथा संविधान को कुचला जा रहा है और लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई, इडी और अनेक सरकारी तंत्रों का उपयोग कर कल्याणकारी सरकार को परेशान कर रही है।
कार्यक्रम में सर्वश्री जगदीश साहू, प्रभात कुमार, निरंजन पासवान, महिला नेत्री सुंदरी तिर्की, रांची जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, केदार पासवान, भारत जोड़ो यात्रा तैयारी समिति संजोयक नागेश्वर महतो, कार्तिक चन्द्र महतो, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार महतो, सोनाहातु प्रखंड अध्यक्ष अजगुद महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर मुंडा, शिवचरण महतो, दुर्गा चरण महतो,प्रकाश मुंडा, ऐनुल हक, मो. सईद, त्रिजीवन महतो, सोनाहातु प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख संगीता देवी, सिल्ली प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणुका देवी, उपाध्यक्ष तलेशावेरी देवी, उर्मिला देवी युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, अजय कुमार महतो, महावीर महतो, मनीराम दास, मंजूर अली, भागीरत महतो, लालू कोइरी, सदानंद सोनार, बहादुर महतो, मोतिलाल बेदिया, जयनंदन महतो, शेख मूसा, कादिर मोमिन, शाहबुद्दीन अंसारी, सफीरूदीन अंसारी, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ