RANCHI,JHARKHAND#*केंद्र सरकार का रवैया झारखण्ड के प्रति नाकारात्मक है : विनोद कुमार पांडेय।*
आज दिनांक 25-12-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो की 72वीं जयन्ती के अवसर पर राँची स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय की मुख्य आतिथ्य में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आज भाजपानीत केंद्र सरकार की रवैया झारखण्डियों के प्रति नाकारात्मक रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री पच नहीं रहा है। किसी न किसी रूप में भाजपा आदिवासियों को कुचलने का काम कर रही है। झारखण्ड के शहीदों को भी मिटाने का काम कर रही है। आज हेमन्त सोरेन की सरकार जिस तरह से काम कर रही है, सराहनीय है। अगले 2024 के चुनाव में भी बहुमत की सरकार बनेगी।
मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, झामुमो केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अफरोज अन्सारी, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, अश्विनी शर्मा, बीरू साहू, लालजय नाथ शहदेव, आदिल इमाम, जुलफीकार खान, डॉ तालकेश्वर महतो, डॉ बबलू राम, जावेद अख्तर अन्सारी, जितेन्द्र गुप्ता, मंटू लाला, सुनील साहू, परविन्दर सिंह नामधारी, अजित नायक, रमेश साहू, सागर वर्मा, नयनतारा उरांव, मो कयूम, फरीद, उषा उरांव, परवेज आलम गुड्डू, नंदकिशोर चंदेल, राकेश वर्मा , राधा देवी, अजीत नायक, प्रदीप मिर्धा, नीरज वर्मा, मुकेश महतो, राहुल वर्मा, गोपाल पांडे, ओम शर्मा, अजय उरांव, सुरज साहू, अरूण महतो, सुमित कुमार, सहज नाथ महतो, मंगल मिंज, राजेश सिंह, मो अकबर खुरैसी, सृजन, निखिल, सहनावज हुसैन, सद्दाम, कामरान, दिनेश तिग्गा, किशोर कुमार, नईम खान, मो साजिद, विपिन पांडे, मोहन गोस्वामी, विनीत सिंह, गौरव (माही), अमर कुमार महतो, राकुमार प्रजापति, नसीम खान, अब्दुला हबीब, आसिफ, अवधेश, सोमू बनर्जी, मो अदीब अशर्फी, रमजान आदि शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ