LATEHAR,JHARKHAND#लातेहार की समीक्षा कुमारी नीट परीक्षा में 104वां रैंक प्राप्त किए

LATEHAR,JHARKHAND#लातेहार की समीक्षा कुमारी नीट परीक्षा  में 104वां रैंक  प्राप्त किए 
लातेहार शहर के चंदनडीह निवासी विनय कुमार सिंह की पुत्री समीक्षा सिंह ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर स्टेट लेवल पर 104वां रैंक प्राप्त किया है। समीक्षा की इस बेहतर प्रदर्शन से शहर व  जिला वासियों ने उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है। समीक्षा की प्रारंभिक शिक्षा लातेहार के संत जेवियर स्कूल से हुई। वही उच्च शिक्षा उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल पटना से प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने एलन कोटा का रुख किया और 2 साल तक कड़ी मेहनत का परिश्रम कर गोल विलेज पटना से नीट की परीक्षा क्वालीफाई की। नीट की परीक्षा में समीक्षा ने11025 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर कॉलेज और स्कूल का नाम रोशन किया है। समीक्षा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पूनम सिंह व पिता विनय कुमार सिंह और शिक्षकों को दिया है।समीक्षा ने बताया कि बचपन से ही उनकी माता ने साथ रहकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने  बताया कि वह शुरू से डॉक्टरी का पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थी और शहर वासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर संभव मदद करना चाहती है। समीक्षा के पिता विनय कुमार सिंह पशुपालन विभाग लातेहार में क्लर्क पद पर कार्यरत है। वही समीक्षा के नीट परीक्षा सफल पर लातेहार के  नवीन सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह , विनोद सिंह प्रमोद कुमार सिंह राजन तिवारी विमल कांत दुबे राकेश कुमार ने खुशी जाहिर की है।


Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ