RAMGARH,JHARKHAND#झारखंड से जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कोऑर्डिनेटर तारिक अनवर, रमजान अंसारी, फिरोज आलम, झारखंड प्रभारी जवाहर तैयब शाहिद राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी से भारत जोड़ो यात्रा के उपरांत मुलाकात की।
जवाहर बाल मंच झारखंड प्रदेश के स्टेट चीफ कोऑर्डिनेटर तारीक अनवर ,रमजान अंसारी,फिरोज आलम , झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विधायक शिल्पी नेहा तिर्की जी शकील अख्तर अंसारी जी के नेतृत्व में दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात की इस दौरान झारखंड में जवाहर बाल मंच के संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं जिन जिन जिलों में संगठन तैयार हो गई है, उन जिलों की सूची ज्वाहर बाल मंच के झारखंड के प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अप्रूवल के लिए दे दी गई है ।
जवाहर बाल मंच झारखंड प्रदेश के अंदर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है एवं बच्चों के बीच में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने की एवं कांग्रेस संता सेनानी के आजादी में दिए हुए योगदान का इतिहास बच्चों तक पहुंचाने का काम कर रही है, भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन से लौटने के क्रम में झारखंड प्रदेश के तमाम बड़े नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात की उनमें से रामगढ़ जिले के हाजी अख्तर राजेंद्र चौधरी निसार अहमद जवाहर बाल मंच के स्टेट कोऑर्डिनेटर रमजान अंसारी स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर फिरोज आलम एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ