RANCHI,JHARKHAND#झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का एकदिवसीय बैठक राजद प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुआ।
**बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सदस्यता अभियान की समीक्षा किया गया।***युवा राजद अध्यक्ष द्वारा जल्द ही पूरे प्रदेश के जिलों का दौरा किया जाएगा।*
**सभी जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।*
**पूरे प्रदेश में संगठन को बूथ, प्रखण्ड से लेकर जिला तक मजबूत कर आगामी 2024 के लोकसभा, विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने पर जोर दिया गया।*
**नगर निगम,नगर निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता के चुनाव लड़ने पर विचार किया गया।*
**सब के घर हो राजद का झंडा अभियान का शुरूआत करने पर चर्चा किया गया।*
युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने बैठक में आएं हुए सभी जिलों के प्रदेश, जिला एवं महानगर के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल देश की सबसे बड़ी सेकुलर पार्टी है हमें गर्व है कि देश की गंगा जमुनी तहजीब को मानने वाले धार्मिक उन्माद फैलाने की राजनीति नहीं कर जनता के जनसरोकार के मूद्दों की राजनीति करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं युवा सम्राट बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सिपाही है।
उन्होंने आगे सभी कार्यकर्ताओं से कहा सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम करें उनके समस्यायों को सुनें और निवारण करने का काम करें अगर कोई समस्या आती है तो 24 घंटे में कभी भी फोन करें हम उपस्थित रहने का काम करेंगे।
आगे कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच कर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली संकल्प को पूरा कर रही कार्यशैली से झारखंड के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को अवगत कराने का काम करें ताकि लोगों के बीच विश्वास पैदा हो और ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ने का काम करें।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाली 2024 की लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल मजबूती के साथ उभरते हुए किंग मेकर की भूमिका में रहेंगी
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के विचारधारा एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर राष्ट्रीय शूटर नीतीश राणा समेत दर्जनों युवाओं ने राजद की सदस्यता ली। सभी को प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
युवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, छत्तरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम,राजद महासचिव कमलेश यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष विनोद भोक्ता, प्रवक्ता मंतोष यादव, रवि जायसवाल, सुबोध पासवान, धर्मेंद्र सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, दीपक साहू समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
आज के कार्यक्रम में उर्मिला सोरेंग, सरिता देवी, सुनील यादव, ब्रह्मदेव गंजू,निरज यादव,मोईन अंसारी,मो०अली, अरूण यादव, अभिषेक यादव, क्षितिज मिश्रा, काजल कुमार, सावित्री देवी, सुभाष लोहरा,विनित कुमार, संतोष कुमार गिरि समेत सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मंच का संचालन रवि जायसवाल ने किया।
मंतोष यादव प्रवक्ता युवा राजद झारखंड प्रदेश।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ