RANCHI,JHARKHAND#पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा आज दिनांक 12.11.22 को समय 03:00 बजे अप0 में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए ।
गोष्टी के प्रारंभ मे दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही सभी को आगामी **झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए* ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल ढाबा तथा स्थान बदल बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करने तथा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में-----:: विगत 5 से 10 वर्षों से लंबित विशेष एवं अविशेेष कूल 173 कांडों का निष्पादन दिनांक 31/12/22 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 62 कांडों का निष्पादन हो चुका है शेष बचे 111 कांडों का निष्पादन समय पर करने हेतु सभी को दिशा निर्देश दिया गया, साथ में पिछले 02 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी-----अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने 5-10 वर्षों से लंबित कांडों का निष्पादन एवं पिछले महीना में विशेष कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी
1. श्री नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम, रांची, 2. श्री अनिमेष नैथानी, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी रांची, 3. श्री सुनील कुमार तिवारी, पुoनिo-सह-थाना प्रभारी, नामकुम, रांची, 4. श्री राजेश कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, रांची, 5. पुoअoनिo रंजय कुमार, थाना प्रभारी, चान्हो, 6. पुoअoनिo राणा जंग बहादुर, थाना प्रभारी, मैक्लुस्कीगंज, 7. पुoअoनिo मनीष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बेड़ो, 8. पुoअoनिo ओम प्रकाश टोप्पो, थाना प्रभारी नगड़ी, 9. पुoअoनिo विनय कुमार यादव, थाना प्रभारी, माण्डर, 10. श्री अंगद रवि परिचारी, पुलिस केंद्र, रांची, 11. श्री वैभव कुमार, परिचारी पुलिस केंद्र, रांची, 12. सoअoनिo संतोष कुमार महतो, पिठौरिया थाना, एवं रांची जिला के हवलदार एवं पुलिसकर्मियों के समस्याओं का ससमय समाधान अपने वरीय पदाधिकारियों से कराने में विशेष योगदान देने हेतु 13. आरक्षी /932 जितेंद्र किंडो पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष, रांची जिला को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
अंत में पूर्व में दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
BY Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ