GORAKHPUR,UP#ग्यारहवीं शरीफ़ पर होगी फातिहा ख़्वानी व महफिल।

 GORAKHPUR,UP#ग्यारहवीं शरीफ़ पर होगी फातिहा ख़्वानी व महफिल। 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

ग़ौसे आज़म हज़रत सैयदना शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक ग्याहरवीं शरीफ़ के रूप में अदब, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मस्जिद, मदरसा, दरगाह व घरों में क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी होगी। लज़ीज़ पकवानों पर फातिहा दिलाई जाएगी। दोस्त-अहबाब के साथ गरीबों को लंगर-ए-ग़ौसिया खिलाया जाएगा। शादाब अहमद रजवी ने बताया कि फैजाने रजा नौजवान कमेटी की ओर से अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी जामा मस्जिद के पास से सुबह नौ बजे जुलूस-ए-ग़ौसिया निकाला जाएगा। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में बाद नमाज़ असर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह के निकट लंगर-ए-गौसिया बाद नमाज एशा बांटा जाएगा।

 ग्यारहवीं शरीफ़ की पूर्व संध्या पर शहर में फातिहा, नजरो नियाज का सिलसिला शुरु हो गया। कई जगह महफिल-ए-ग़ौसुलवरा व जलसे का आयोजन हुआ। जाफ़रा बाज़ार, खोखर टोला, तुर्कमानपुर, खूनीपुर, चक्शा हुसैन, रसूलपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन सहित तमाम जगहों से फातिहा ख़्वानी के लिए शीरीनी खरीदी जा रही है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ