RANCHI,JHARKHAND#*छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : झामुमो*

 *छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं  : झामुमो* 
आज दिनांक 18-11-2022 को  केन्द्रीय जांच एजेंसियों  ईडी , सीबीआई  एवं भाजपानित केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे राज्य की जनता में आक्रोश भड़क उठा और झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री विनोद कुमार पांडेय जी के नेतृत्व में लाखों की संख्या में राँची पहुंच गए।  सभी मोराबादी मैदान में जुटे।  कुछ लोग कल से ही मोराबादी मैदान में डटे हुए थे। वापस जाने बोला गया पर अपने नेता और मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी से मिल कर ही जाने की बात पर ठंढ में भी रहने को अड़े रहे। आज लगभग डेढ़ लाख लोग   मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। मोराबादी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक माईक में संचालन केन्द्रीय नेता फागु बेसरा, राजकुमार महतो,  राँची जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम,  श्री अन्तु तिर्की,  जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू  संयुक्त रूप से करते रहे। साथ में  जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक,  कलाम आजाद, बीरू साहु  संयुक्त सचिव जुलफीकार खान, प्रदीप मिर्धा आदि व्यवस्था बनाने में डटे रहे।
मुख्यमंत्री आवास के पास मंच का संचालन पार्टी के राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा जी ने किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने आकर सामूहिक संबोधित किया फिर अन्दर बारी बारी से देर रात तक मिलते रहे। लोगों के मुंह से एक ही आवाज निकल रहा कि इतना अच्छा काम करनेवाले मुख्यमंत्री जिन्होंने कोरोना काल में लोगों को बचाने के लिए ऐसा काम किया कि देश में एक नम्बर के मुख्यमंत्री सावित हुए।  इसके बाद एक साल में जो काम किया है आज तक किसी ने नहीं किया था।  सभी झारखणडियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हैं।  लोगों ने कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करना बंद करे। लोगों ने ये भी कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।  मुख्यमंत्री आवास में सुबह से ही महागठबंधन के  सभी विधायक,  मंत्री,  सांसद सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ