RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड भाजपा ने महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर बापू एवम लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया,श्रद्धा सुमन अर्पित किए।* *पदाधिकारियों,सांसद विधायक ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने खरीदे खादी के वस्त्र*

 RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड भाजपा ने महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर बापू एवम लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया,श्रद्धा सुमन अर्पित किए।*

*पदाधिकारियों,सांसद विधायक ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने खरीदे खादी के वस्त्र*

     राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका एवम जगरनाथपुर कूटे, तिरिल आश्रम स्थित महात्मा गांधी जी आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने  माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

तिरिल आश्रम में चरखा चलाए साथ ही रातु रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में खादी वस्त्र की खरीदारी की।

आज प्रदेश  संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गढ़वा जिला के कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। खादी भंडार में वस्त्र भी खरीदे। 

*महात्मा गांधी एक ब्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे:- दीपक प्रकाश*


   आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त मौके पर श्री प्रकाश ने कहा कि महात्मा गांधी एक ब्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे।उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई की न सिर्फ  नेतृत्व किया बल्कि पूरी दुनियां को को एक संदेश देने का भी काम किया कि किस तरह से हिंसा के खिलाफ अहिंसा के राह पर चलकर विजय प्राप्त किया जा सकता है। 

       उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की थी और उनका सपना था कि भारत स्वदेशी को अपनाए आज बड़ी खुशी होती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में आत्मनिर्भर भारत योजना को सफल बनाया जा रहा है। देशवासी आज स्वदेशी वस्तुओ का प्रयोग ज्यादा कर रहे है। 

  *नरेंद्र मोदी के द्वारा गांधी जी का सपना को पूरा किया जा रहा है:- बाबुलाल मरांडी*

      भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी जी ने भी मोरहाबादी जाकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी कहना था कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। अतः हमें गांव का विकास करना चाहिए। अगर गांव का विकास होगा तो स्वतः शहर और देश का भी विकास अपने आप हो जाएगा। 

          श्री मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार महात्मा गांधी जी के सपनो को साकार कर रही है। आज देश मे  गांव के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु  सड़क,स्कूल,कॉलेज एवम अस्पताल  का निर्माण किया जा रहा है। गांव में इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधा पहुंचाई  जा रही है। 

   उन्होंने कहा कि आज समय है कि हम सभी महात्मा गांधी जी को न सिर्फ पढ़े बल्कि उनके सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतारे। 

श्री मरांडी ने कहा कि महात्मा गांधी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ भी थी।

*अंहिसा के मार्ग पर चलकर हम गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है कर्मवीर सिंह*


   गढ़वा जिला मुख्यालय में  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने  कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए समय आ गया है कि हम  गांधी जी के द्वारा अपनाए गए अहिंसा के रास्ते पर चलकर दुनियां में शांति और भाईचारे की स्थापना कर सकते है। आज पूरी दुनियां में हथियारों की होड़ लगी हुई है जो मानवजाति के लिए शुभ नही है।

भाजपा  नेताओं ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड के टाना भगतों के साथ मिलकर  चरखे में सूत काटा एवम स्वदेशी आंदोलन को  तेज  करने का संदेश दिया।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,  राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लाकड़ा,  सांसद संजय सेठ, विधायक सी०पी० सिंह, कांके  विधायक समरी लाल, महानगर अध्यक्ष के० के० गुप्ता, राजू सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

प्रदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, मनोज मिश्र,प्रफुल्ल सिंह,जयश्री इंदवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ