RANCHI,JHARKHAND#*अन्तु तिर्की की घर वापसी सुखद संदेश का अहसास कराता है : विनोद कुमार पांडेय*
आज दिनांक 08-10-2022 को झामुमो राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में भुसुर में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।
समारोह में श्री अन्तु तिर्की, मुकेश महतो, महादेव मुण्डा, अनुप कुमार, फैयाज शाह, लक्ष्मण राम, सृष्टिधर महतो, सुरज साहु, माईकल लकड़ा आदि ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के पूर्व केन्द्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय ने सभी को झामुमो का पटा पहना कर सदस्यता दिलाया साथ ही माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक भी अदना सा कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ कर चला जाता है या किसी कारणवश पार्टी से निकाला जाता है तो दुःख होता है पर उसी की जब घर वापसी होती है तो पार्टी को मजबूती मिलती। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर ही काम करना पड़ता। आज लोगों की घर वापसी सुखद संदेश देता है। आशा है सभी लोग पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं संविधान के दायरे में रहकर ही काम करेंगे।ज्ञात हो कि खिजरी विधानसभा का झामुमो से टिकट नहीं मिलने के कारण 15-11-2019 को श्री अन्तु तिर्की ने पार्टी छोड़ कर जेवीएम से खिजरी विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसके कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। आज उनकी घर वापसी हुई है।
मिलन समारोह में झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम, केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, बीरू साहु, रामानन्द बेदिया, डॉ बंशी प्रसाद, अमर कुमार महतो, चामु बेक, कुदुस अन्सारी, नागेश्वर महतो, साहिल यादव, मो असलम, बिरिश मिंज, मोजाहिद हुसैन, विलियम रिचड लकडा, शांति तिर्की, विनोद तिर्की, बांदे उराँव, राखी देवी, मुराद अन्सारी, गोपाल पाण्डेय, नीलम देवी, राम चन्द्र मुण्डा, सुकरमनी देवी, राकेश वर्मा, राहुल वर्मा, अलविस ताम्बा, ललित, राफे खान, रिंकु खान, धुचु तिर्की सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ