RANCHI,JHARKHAND#छठ महापर्व के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा संघ छठी मईया और भगवान भास्कर की सेवा के लिए पूजन सामग्री, फल वितरण किया और कहीं अस्थायी रूप से बने छठ घाटों पर सेवा कार्य किया गया।

RANCHI,JHARKHAND#छठ महापर्व  के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा संघ छठी मईया और भगवान भास्कर की सेवा के लिए पूजन सामग्री, फल वितरण किया और कहीं अस्थायी रूप से बने छठ घाटों पर सेवा कार्य किया गया। 

छठ महापर्व  के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा संघ के वरीय पदाधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार , सत्यप्रकाश सिंह ,  मोहित चोपड़ा ,  प्रशांत पोद्दार ,  काली सोनी सहित श्री ऋषिनाथ शाहदेव   के साथ राँची महानगर के चुटिया, लालपुर, आनंद नगर, पंडरा, किशोरगंज, बड़ा तालाब, पोखरटोली, हिनू सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर संघ के मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रसंशा की और उनका उत्साह बढ़ाया। संघ प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी छठी मईया और भगवान भास्कर की सेवा के लिए पूजन सामग्री, फल वितरण किया और कहीं अस्थायी रूप से बने छठ घाटों पर सेवा कार्य किया गया। 

हिन्दू युवा संघ वर्ष 2008 से लगातार हर वर्ष छठ सहित अन्य पर्व-त्योहारों पर अपना योगदान देता चला आ रहा है। संघ के पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, मोहित चोपड़ा और काली सोनी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए छठ पूजा के महत्व और उसकी सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विस्तार से समझाया और अपने धर्म और संस्कृति पर हम गर्व करे, इसके लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

साथ ही भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया, जिसके लिए संघ के पदाधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संघ के प्रदेश महासचिव काली सोनी ने दी।


Report By Sourav Roy (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ