DUMKA,JHARKHAND#*ए० एन० कॉलेज में सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*।
दुमका
ए एन कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से जैव विविधता संरक्षण विषय पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की ओर से प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह को तुलसी का पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अमरनाथ सिंह ने अपने संबोधन में जैव विविधता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की जैव विविधता संपन्न 17 देशों में से भारत का स्थान ब्राजील के बाद दूसरा है। भारत में जैव विविधता संपन्न क्षेत्रों में केवल पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट को अंकित किया गया है। जैव विविधता संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम जरूरी है।
सेमिनार में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में गौरव कुमार, रूबी कुमारी, अमन राज, मीरू हेंब्रम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सृष्टि ने किया, रूबी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर प्राचार्य ने इको क्लब के गठन की स्वीकृति दी जो जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय की एक इकाई के रूप में काम करेगा। इसमें विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकाय के छात्र छात्राओं की सहभागिता अनिवार्य होगी। इसका नेतृत्व करने के लिए प्राचार्य ने डॉ अमरनाथ सिंह को अधिकृत किया। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं में सौरभ घोष, सर्वजीत, रवि सोरेन,साहिल, अमर, भोला, सोनू, रूपम, रितेश, हर्ष, रितु, विजय, लक्ष्मी, काजल, अजहर, श्वेता, रेशमी एवं शिक्षकों में डॉक्टर नवीन कुमार सिंह, प्रो० यशवंत कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ