RANCHI,JHARKHAND#*स्थानीय नीति एवम पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में झारखंड सरकार द्वारा हुए कैबिनेट के निर्णय के बाद आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेमी वर्चुअल मोड में हुई।
प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,सांसद सुनील सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय,विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सांसद समीर उरांव उपस्थित हुए।
वर्चुअल रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,प्रदेश के नव नियुक्त प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए।
बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी एवम केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रेसवार्ता कर पार्टी की राय को स्पष्ट किया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ