RANCHI, JHARKHAND#01 सितंबर 2022: 04 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली की सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

RANCHI,JHARKHAND#01 सितंबर 2022: 04 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली की सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

 झारखंड से लोगों का दिल्ली जाना आज से शुरू हो गया है। इस रैली में देश भर के राज्यों से पार्टी के लोग शिरकत करेंगे। आज इस रैली में शामिल होने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस, संजय लाल पासवान, राजनीश सहित राज्य के अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील नरेन्द्र मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा। इस रैली में महंगाई के अलावा बेरोजगारी खाने पीने चीजों पर जीएसटी, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलाध्यक्षों, सहित तमाम कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित कर दिया है कि हजारों की संख्या में इस रैली में शिरकत कर केन्द्र सरकार के जनविरोधी रवैये को जनमानस के बीच लेकर जाएं। 


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ