DUMKA,JHARKHAND#हँसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट,भदवारी गांव में चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है।
हँसडीहा
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि श्रीपती मंडल के घर पर रह रहे किराएदार का मोटरसाइकिल,बैटरी, गैस सिलेंडर , रेंच चोरी होना बताया जा रहा है। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि श्रीपति मंडल बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौटे और जब घर घुसे तो उनको पता चला कि उनके किराएदार गुड्डू यादव का ग्लैमर बाइक, गैस सिलेंडर, गाड़ी का रेंच, स्प्लेंडर गाड़ी का बैटरी सब चोरी हो गया | उन्होंने घटना की जानकारी हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा को दिया | हँसडीहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात करने लगे | वहीं मकान मालिक को पता चला कि ग्लैमर बाइक के साथ संटू मंडल को दुमका में देखा गया। ज़ब संटू को दुमका से बाइक के साथ पकड़ हँसडीहा पुलिस के जिम्मे दिया गया, तब पुलीसिया पूछ ताछ में बाकी सामान का भी पता चल पाया।
चोरी के बाकी सामान को पत्थर चिट्टी(नोनीहाट ) निवासी गोपाल सिंह के घर से बरामद हुआ | पुलिस मौके से दोनो व्यक्ति गोपाल सिंह और संतु मंडल को गिरफ्तार कर थाने ले आई है और आगे की कार्यवही की जा रही है।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ