RANCHI,JHARKHAND#*युवा मोर्चा रांची महानगर निकालेगी बाइक रैली*
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर की बैठक महानगर अध्यक्ष *रोमित नारायण सिंह* की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय रातु रोड में आयोजित की गई। जिसमे जिला पदाधिकारीगण,कार्यसमिति सदस्यगण,मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण शामिल हुए। इस बैठक में आगामी कार्यकर्म (हर घर तिंरगा) पर चर्चा हुई, जिसमे तय किया गया की भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा सभी 17 मंडलों में 10 अगस्त के दिन मोटरसाइकल रैली जन जागरूकता के लिए निकाल कर रांचिवासियो को अपने घरों में अपना राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर *के के गुप्ता* ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी ने सभी से आवाहन किया है कि इस वर्ष आजादी के अमृत वर्ष में सभी लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर लगाएं और अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा करें, महानगर भाजपा 100000 घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएगी और इस कार्यक्रम को सफल करने में सबसे अग्रिम भूमिका हमारे पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रहेगी ।
इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री *रूपेश सिन्हा* ने कहा की हम सभी के लिए बड़ा गौरव का पल है कि हम लोग अपने आजादी के 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं और इस कड़ी में हम लोग हर घर में तिरंगा लगाने का प्रयास करेंगे यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण अभियान है और इसमें हमारा पूरा संगठन बढ़-चढ़कर इस अभियान को सफल बनाने में लगा है और युवा मोर्चा के साथियों की इसमें अग्रिम भूमिका रहेगी । इस मौके पर *रोमित नारायण सिंह* ने कहा *हर घर तिरंगा* अभियान हम लोगों के लिए गौरव वाला अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज को पूरे शहर में लगाना और लगवाना और लोगों को अपने राष्ट्र के बारे में बताना इससे बड़ा कार्य नहीं हो सकता । यह कार्य करने का सौभाग्य हम कार्यकर्ताओं को मिल रहा है और हम सभी रांची वासियों से आग्रह करते हैं सभी कोई इस वर्ष अपने घरों में , अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर लगाएं और उस गर्व से भरी अनुभूति को जरूर महसूस करें ।
इसी अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए युवा मोर्चा रांची महानगर 10 अगस्त को अपने सभी 17 मंडलों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों के बीच में इस अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेगी। आज की बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री वरुण साहू ,बलराम सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शहदेव ,टुनटुन यादव, राहुल सिन्हा चंकी, सचिन साहू ,ऋषभ कक्कड़ ,साहित्य पवन, शुभम जयसवाल, सनोज सिंह ,आशीष अग्रवाल ,पीयूष विजयवर्गीय, रोहित राज पांडे, तरुण दास ,उत्कर्ष वर्मा ,प्रिंस कुमार, मोहित दुबे ,साहिल कुमार, रौनक सिंह राजपूत, राजू पांडे ,विवेक कुमार , अमित साहू, प्रदीप सिंह ,अमन सिंह ,अजय महतो, सनी सिंह ,अशोक गोप ,मनोज तिर्की ,आयुष सिंह ,राहुल गुप्ता ,रोहन कपूर, प्रज्ञा मनी, शुभम सिंह, मनोज साहू ,अरविंद तिवारी ,राहुल चौबे, सुधांशु द्विवेदी ,पवन राय,पुरषोत्तम राय आदि
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ