RANCHI,JHARKHAND#राज्य में राजनीतिक हालात सही दिशा में नहीं है, अराजकता की स्थिति है - सुबोध कांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार।
आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की स्थापना का प्रथम वर्षगांठ आज 31 अगस्त बुधवार को रांची के प्रेस क्लब में मनाई गई। इस मौके पर इस स्मारिका "जागृति" का लोकार्पण पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार सुबोध कांत सहाय एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे हैं।
माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर स्थानीय नियोजन नीति के मसले का समाधान आवश्यक है, उम्मीद है कि आदिवासी संयुक्त मोर्चा राज्य की जनता को जगाने, जनमत संग्रह करने में तार तार कदम उठाएगा।
राज्य में राजनीतिक हालात सही दिशा में नहीं है, अराजकता की स्थिति है जिसके कारण आदिवासी मूलवासियों के मूलभूत मसले पर ध्यान नहीं दी जा रही है, जो काफी दुखद है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ