RANCHI,JHARKHAND#*अद्वितीय महामानव थे श्रद्धेय अटल जी......दीपक प्रकाश*

 RANCHI,JHARKHAND#*अद्वितीय महामानव थे श्रद्धेय अटल जी......दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 5वीं पुण्य तिथि मनाई गई।

स्व वाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित  करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जैसा व्यक्तित्व युगों युगों के बाद संसार में आते है। स्व वाजपेई एक अद्वितीय महामानव थे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी झारखंड राज्य के निर्माता हैं। उन्हें झारखंड की जनता कभी नहीं भूल सकती। अटल जी के नेतृत्व में ही अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

*श्रद्धेय अटल जी ने ही मजबूत भारत और विकसित भारत की नीव रखी......बाबूलाल मरांडी*


भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्व अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने अपने पूरे राजनीतिक सामाजिक जीवन में मां भारती के आन बान शान को महिमा मंडित किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्व शिक्षा अभियान जैसे बुनियादी सुविधाओं ने देश की दिशा और दशा बदल दी।

श्री मरांडी ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत का स्वाभिमान विश्व में स्थापित हुआ।

उन्होंने कहा कि कवि हृदय अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने भारत माता की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने कहा श्रद्धेय अटल जी अजात शत्रु थे। जितनी तन्मयता से उन्हे पक्ष सुनता था ,उतनी ही गंभीरता से विपक्ष । दुनिया उनके संबोधन की दीवानी थी। 

कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने देश में राजनीतिक शुचिता,संवाद एवम समन्वय को राजनीत में महिमामंडित किया।

आज प्रदेश कार्यालय में अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सुनील कुमार सिंह, बालमुकुंद सहाय, समीर ऊराँव, नवीन जयसवाल, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, शिवपूजन पाठक, प्रदीप सिन्हा,अविनेश सिंह, आरती कुजूर, अनवर हयात, रमेश पुष्कर, तारिक इमरान, ऊषा पांडेय,शोभा यादव, लक्ष्मी कुमारी, अरुण झा, नकुल तिर्की, सीमा सिंह, सोनी हेंब्रम आदि उपस्थित रहे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ