RANCHI,JHARKHAND#बिहार में सांप्रदायिक ताकतों की हार और समाजवादियों की जीत हुई है:- अनीता यादव..!

RANCHI,JHARKHAND#बिहार में सांप्रदायिक ताकतों की हार और समाजवादियों की जीत हुई है:- अनीता यादव..!

झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रवक्ता श्रीमती अनीता यादव ने कहा कि राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सिंह यादव जी ने नीतीश और तेजस्वी जी को बधाई देते हुए कहा कि आज सांप्रदायिक ताकतों की हार हुई है। बिहार की जनता अपने मतों के द्वारा पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी कि उन्हें सांप्रदायिक ताकतों पर विश्वास नहीं रहा। पर केंद्र में बैठी हुई सरकार के इशारे पर मतों में गड़बड़ी कर राष्ट्रीय जनता दल को सरकार बनाने से रोका गया।  आज जनता की जीत हुई है, लोकतंत्र की जीत हुई है, इस बात के लिए नीतीश जी को मैं पुनः बधाई देता हूं कि वह अपने घर वापस हुए हैं।

           उन्होंने कहा कि "मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले समय में बिहार फिर से इतिहास रचेगा और परिवर्तन की जननी रही बिहार की भूमि एक बार फिर से परिवर्तनशील कार्यों के लिए याद किया जाएगा। षड्यंत्रकारियों के लाख षड्यंत्र करने के बाद भी आज बिहार की जनता को न्याय मिला है। मैं एक बार पुनः नीतीश कुमार जी एवं तेजस्वी जी को ढेर सारी बधाइयां देती हूं और उम्मीद करती हूं कि वह जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।  बिहार एवं झारखंड की जनता जनार्दन को भी ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।''

          गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव जी ने तेजस्वी और नीतीश जी को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार के षड्यंत्रों पर पानी फेरते हुए नीतीश जी और तेजस्वी जी ने बिहार की जनता के विश्वास को कायम रखा है। लोकतंत्र की आज जीत और षड्यंत्रकारियों की हार हुई है।

                   प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने तेजस्वी जी एवं बिहार की जनता को अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

और कहा कि आज बिहार की जनता की जीत हुई है लोकतंत्र की जीत हुई है । तेजस्वी जी कि सब्र और लोकतंत्र पर विश्वास की जीत हुई।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ