RANCHI,JHARKHAND#*भाजपा महिला मोर्चा ने किया राँची एसएसपी से मुलाकात।* *राँची एसएसपी से मुलाकात कर रेप पीड़ित को न्याय दिलाने की लगाई गुहार।* *एक माह पूर्व हुए FIR पर अभी तक गिरफ्तारी नही।* भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने नेतृत्व में राँची एसएसपी से मुलकात।

 RANCHI,JHARKHAND#*भाजपा महिला मोर्चा ने किया राँची एसएसपी से मुलाकात।*

*राँची एसएसपी से मुलाकात कर रेप पीड़ित को न्याय दिलाने की लगाई गुहार।*

*एक माह पूर्व हुए FIR पर अभी तक गिरफ्तारी नही।*

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने नेतृत्व में राँची एसएसपी से मुलकात।

 


महिला को घरेलू काम के नाम पर  बुलाकर लगभग 9 माह तक बंधुवा मजदूर बनाकर शारीरिक शोषण करनेवाले पिता पुत्र की हो तत्काल गिरफ्तारी..आरती कुजूर

रांची के सबसे पॉश इलाके में गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा थाना की रहने वाली एक मजबूर महिला को काम करने के नाम पर घर पर रखा और उसके उसे घर में बंधुवा मजदूर बनाकर रखा,न तो घर वापस जाने दिया ना ही किसी को मिलने दिया,मजदूरी मांगने के एवज में दिल्ली रहने वाले पुत्र ने रांची आकर उसकी आबरू लूटी और इसकी शिकायत करने पर पिता ने हथियार के बल पर लगातार शारीरिक शोषण किया,किसी को बताने पर उसकी तथा घर में रह रहे बच्चों को जान से मारने की धमकी मिली,वो व्यक्ति जब भी बाहर जाता घर में ताला लगा देता,फोन और अन्य चीजें जप्त कर ली गईं ऐसी स्थिति में नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर महिला को तब घर से भागने का मौका मिला 

जब वो रसूखदार एक दिन नशे में धुत पड़ा था,जब वो अपने घर पहुंची और।आपबीती सुनाई तो लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही 21 जुलाई 2022 को उस उच्च पद पर आसीन व्यक्ति और उसके पुत्र के खिलाफ आवेदन दिया तो आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय थाना इस महिला को टहलाते रही,थक के भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष से मदत मांगी इसी पर आज 18/08/22 को महिला मोर्चा की एक टीम भुक्तभोगी महिला के साथ रांची के सीनियर एसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया और महिला की जान माल की सुरक्षा प्रदान करते हुए अविलंब आरोपी के खिलाफ करवाई करते महिला को न्याय देने की मांग की l रांची सीनियर एसपी ने मामले पर अविलंब करवाई का भरोसा दिया l प्रतिनिधि मंडल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर, उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका मुर्मू, महामंत्री श्रीमती मंजुलता दुबे थी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ