RANCHI,JHARKHAND#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व0 पी.एन. सिंह जी की 9वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रॉंची में मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन के उपरांत एक सभा का आयोजन कर प्रदेश कांग्रेसजनों द्वारा स्व. पी.एन. सिंह जी का व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्व चर्चा की गयी। इस अवसर पर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी विधायक अनुप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित हुए।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों द्वारा यह परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। स्व. सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दुःख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वो हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे। उन्होंने स्व0 सिंह को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का प्रिय नेता बताया।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ