KANPUR,UP#नाना राव पार्क पर प्रवेश शुल्क के खिलाफ राम धुन गाकर सद्बुद्धि प्रार्थना
कानपुर।नानाराव पार्क पर शुल्क लगाने को अमानवीय और कानपुर का अपमान बताते हुए आज न्याय संघर्ष समिति ने रामधुन गाकर सद्बुद्धि की प्रार्थना कर नगर निगम से सुबह सैर करने वालों के लिए प्रवेश शुल्क वापस लेने की मांग करी।बारिश के बावजूद सत्याग्रहियों का हौसला कम नहीं हुआ। न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों व घूमने वालों ने रघुपति राघव राजा राम,शुल्क लगाने वालों को सद्बुद्धि दे भगवान भजन गाकर विरोध सत्याग्रह किया।ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,नाना राव पार्क को बचाओ भगवान भी गाया गया।5 से 12 वर्ष वालों पर 5 रुपए और 12 वर्ष से ऊपर वालों पर 10 रुपए शुल्क लगाना सबके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने जैसा है।न्याय संघर्ष समिति के संरक्षक पवन गुप्ता ने कहा की ताज़ा हवा व सैर पर शुल्क लगाना अमानवीयता की पराकाष्ठा है और वो भी तब जब प्रदूषण की समस्या विक्राल हो।पवन गुप्ता ने कहा की नगर निगम आम जन के स्वाभिमान व जरूरत से ज्यादा पैसा कमाने पर ध्यान दे रही है।इसलिए उन सब की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई जिन्होंने नानाराव पार्क पर शुल्क लगाया।स्वास्थ लाभ के लिए टहलने वाले हजारों लोगों के लिए यह आघात है।न्याय संघर्ष समिति के संयोजक व प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नानाराव पार्क कानपुर की ऐतिहासिक धरोहर है।यह कानपुर का गौरव है और लोगों के लिए भावनात्मक महत्व रखता है।यहां सेहत व ताजा हवा पर शुल्क लगाकर कानपुर नगर निगम के जिम्मेदारों ने कानपुर के इतिहास का मजाक उड़ाने का काम किया है।साथ ही अभिमन्यु गुप्ता ने वहां आम जन से भी अपील करी की वे नाना राव पार्क की सुंदरता और गरिमा कायम रखने में खुद भी सहयोग दें ताकि नगर निगम के जिम्मेदारों को शुल्क लगाने का बहाना न मिले।अभिमन्यु ने कहा की नानाराव पार्क के सम्मान को बरक़रार रखना नगर निगम से ज्यादा हम सबका काम है।
सत्याग्रह के माध्यम से मांग की गई की सुबह टहलने वालों के लिए निशुल्क व्यवस्था की जाए।
पवन गुप्ता,अभिमन्यु गुप्ता, ओम प्रकाश प्रजापति,दिलीप सिंह,दिनेश बाजपई,मुकुल साहू, अब्दुल वहीद एडवोकेट,नितिन सिंह, रमेश खन्ना, अतुल अवस्थी,मोहित प्रजापति,जय गुप्ता,विशाल शर्मा,श्याम यादव,मुकेश कनौजिया, सियाराम गोस्वामी, सुभाष तिवारी ,अभिषेक सिंह, रत्नेश चौधरी आदि थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ