JHARKHAND#पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अमिताभ चौधरी के निधन पर जताया श

 JHARKHAND#पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अमिताभ चौधरी के निधन पर जताया शोक !

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी  के असामयिक निधन पर शोक जताया है। 

 श्री सहाय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. चौधरी एक तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी  के अलावा कुशल प्रशासक भी थे। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को ऊंचाइयों तक ले जाने में उनकी भूमिका  सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि स्व.चौधरी की बेहतरीन कार्यशैली की वजह से ही उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग के भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

 श्री सहाय ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। एक कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी और कुशल प्रशासक के रूप में स्व.चौधरी का कार्यकाल हमेशा याद किया जाता रहेगा। क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करने में स्व.चौधरी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

  श्री सहाय ने स्व.चौधरी की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने का संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ