DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव का विदाई समारोह का आयोजन*

 DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव का विदाई समारोह का आयोजन*

  सरैयाहाट

सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल की नेतृत्व में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव का विदाई हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने सेवानिवृत्त पंचायत सचिव सुधीर पंडित एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिव विनोद पावरिया को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के अधीन बढ़ैत पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव सुधीर पंडित एवं मटिहानी पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव विनोद पावरिया दोनों ही 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं। 

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने कहा की आप लोग जहां भी रहें सुखी रहें एवं दीर्घायु रहें आप परिवार और समाज में बढ़-चढ़कर समाज सेवा करें जो पूरा जीवन में आपका अनुभव रहा हो। 

आपकी सुखी जीवन एवं दीर्घायु की मंगल कामना करते हैं। 

वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्णा गुप्ता मुखिया महालाल टूडू अंचल कार्यालय के कर्मी पंचायत सचिव सुभाष चंद्र दा सुरेश भंडारी कृष्ण प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ