DUMKA,JHARKHAND#*ए० एन० कॉलेज के छात्रों ने लोक वनस्पति शास्त्र के अध्यन के लिए किया शैक्षणिक भ्रमण*।

 DUMKA,JHARKHAND#*ए० एन० कॉलेज के छात्रों ने लोक वनस्पति शास्त्र के अध्यन के लिए किया शैक्षणिक भ्रमण*।

ए ० एन ० कॉलेज दुमका के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर छात्रों को रोजगार परक शिक्षा से रूबरू कराने के क्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोक वनस्पति विज्ञान या इथनोबॉटनी के अध्ययन हेतु रांगा मिशन स्थित प्रख्यात लोकवैध डॉ निकोलस टुडू के चिकित्सालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में वैधराज ने छात्र-छात्राओं को स्थानीय प्रजाति के पौधे एवं उनके औषधीय उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने मधुमेह, पीलिया, रक्तदाब, सर्पदंश, बिच्छूदंश ,हड्डी टूटना , बांझपन इत्यादि व्याधियों के निदान पर विस्तृत चर्चा की।

छात्रों ने चिकित्सालय में औषधि निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को देखा और जानकारी हासिल की छात्र-छात्राएं पाठ्यक्रम के विषय वस्तु को साक्षात रूप में देखकर उत्साहित हुए एवं सम्मान के रूप में वैद्यराज को अंग वस्त्र प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ टुडू ने  ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लोक वनस्पति विज्ञान या इथनोबॉटनी से जुड़कर रोजगार के क्षेत्र में स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में गौरव कुमार ,सोनू हेंब्रम, संजय टुडू, जॉन हंसदा, रितेश सिंह, साहिल, सलोमी बास्की, रूपीला मुर्मू, ज्योतिका, सीमोली, मोनिका मुर्मू एवं अन्य छात्र छात्राएं शामिल थे।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ