DUMKA,JHARKHAND#*ए० एन ० कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों ने किया पौधों का वितरण*

 DUMKA,JHARKHAND#*ए० एन ० कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों ने किया पौधों का वितरण*

 ए० एन ० कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक डॉ अमरनाथ सिंह के निर्देशन में अपने आप उग रहे स्थानीय पौधों को एकत्रित कर गादी कोरैया ग्राम के ग्रामीणों के बीच दो सौ फलदार एवं शोभाकारी शिशु पौधों का वितरण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ अमरनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय प्रजाति के पौधों को पौधारोपण में बढ़ावा देकर हम जैव विविधता संरक्षण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।जिसकी चर्चा चारों और की जा रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी ओर से बच्चों को टॉफी का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान गौरव कुमार , सोनू ,संजय टुडू , रितेश सिंह,जॉन हंसदा सलोमी,मोनिका,साहिल,रूपम समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ