DUMKA,JHARKHAND#*कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा नेताओ का हंसडीहा में हुआ भव्य स्वागत*

 DUMKA,JHARKHAND#*कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा नेताओ का हंसडीहा में हुआ भव्य स्वागत*

 

हंसडीहा 

हंसडीहा में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर राज्य के हर जिले में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गोड्डा जा रहे कांग्रेस नेताओ का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने हंसडीहा गाँधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम में  लोगों को केंद्र सरकार की नाकामियों से अवगत जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र पर प्रहार आदि बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान है। यात्रा में  हर युवा को जोड़ा जाएगा जो फूट डालने वाली नीतियों का विरोध करते है।  भारत जोड़ो यात्रा के लिए जिला, ब्लाक  से बूथ तक के पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है,ताकि पद यात्रा को सफल बनाया जा सके।  इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, दुमका जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, रविन्द्र सिंह, केशव महतो व कमलेश सिंह,अरुण जायसवाल,  प्रभाकर मिश्रा,अख्तर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ