BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव |

 BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव |

बोकारो। 23 अगस्त 2022- वेदांता समूह की कंपनी और प्रमुख राष्ट्रीय स्टील उत्पादक, ईएसएल के कर्मचारियों ने 19 अगस्त की रात को जन्माष्टमी महोत्सव का जश्न मनाया। यह कार्यक्रम ईएसएल के सुरक्षा दल द्वारा १०८ सुरक्षा अधिकारी आवास, सियालजोरी में आयोजित किया गया था। यह महोत्सव एक बड़ी सफलता थी जिसमें स्थानीय गांव के लोग सहित 600 से अधिक लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इस त्योहार में पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया जो भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है। ईएसएल सुरक्षा विभाग ने उपस्थित लोगों के भोजन का भी प्रबंध किया।

COVID-19 की वजह से पिछले दो वर्षों से यह उत्सव नहीं मनाया जा रहा था जिस कारण यह वर्ष उन सभी भक्तों के लिए अतिरिक्त विशेष था जो भगवान कृष्ण की भक्ति में वापस पहले की तरह लीन होना चाहते थे। सुरक्षा दल के श्री हनुमान तिवारी ने पूजा की सारी विधि निभाई। ईएसएल के कई एक्सको सदस्यों ने सभी के सामान्य कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान कृष्ण से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों में श्री रवीश शर्मा (सीओओ), श्री अनरित मुखर्जी (निदेशक, सेंट्रल इंजीनियरिंग), श्री खिरोद कुमार बारिक (उप सीएचआरओ), श्री नितेश निराला (निदेशक, आयरन और पावर), श्री रवि रंजन ( निदेशक, स्टील), श्री विजय सिंधु (सीएसओ), श्री कुंदन कर्ण (प्रमुख एचआरबीपी), श्री संजीवन कुमार (डिप्टी मैनेजर, सुरक्षा), श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव (एचओडी, सिविल), एवं अन्य लोग थे। 

इस कार्यक्रम ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाया जिन्होंने भगवन कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। ईएसएल इस तरह के आयोजनों में विश्वास रखता है जो लोगों को एक साथ लाते हैं और उन्हें एक साथ रहने का महत्त्व समझाते हैं।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ