RANCHI,JHARKHAND#*राज्य सरकार राज्य में अविलंब सुखाड़ की घोषणा कर किसानों को सरकारी राहत उपलब्ध कराये :पवन साहु।*
*भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सभी जिलों में किया एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन।*
*भाजपा राँची महानगर एवं ग्रामीण जिला ने संयुक्त तत्वावधान में राजभवन के समीप दिया एकदिवसीय धरना।*
आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम किया गया। इसी निमित्त आज भाजपा किसान मोर्चा राँची महानगर एवं राँची ग्रामीण जिला के तत्वावधान में आज राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन किया गया एवं राज्य सरकार से खराब बारिश की स्थिति से किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। धरने में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए भारत सरकार के मानक के अनुरूप तत्काल राहत के तौर पर 25000 रुपये प्रति एकड़ फसल की मुआवजा राशि, कम बारिश में होने वाली फसल उगाने की वैकल्पिक व्यवस्था, ऋण वसूली से फिलहाल राहत देने, डीजल में सब्सिडी देने सहित कई माँगों को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राँची महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव एवं ग्रामीण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने संयुक्त रुप से की।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश *भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहु ने कहा कि सरकार के स्तर पर ग्यापन देकर, जिला स्तर पर जिलाधिकारी को ग्यापन देकर एवं अब धरना प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँगों को रखा है और सरकार को किसानों की पीड़ा को समझते हुए दलगत राजनीति से उपर उठकर उनके हित में हमारी माँगों को मान लेनी चाहिए अन्यथा हम राज्य भर से किसानों के साथ वृहद आंदोलन के लिए तैयार हैं।
मोर्चा महामंत्री ललित नारायण ओझा ने कहा कि हम राज्य सरकार से प्रदेश में सुखाड़ घोषित करते हुए भारत सरकार के मानक के अनुरूप राहत देने की मांग कर रहे हैं जिसमें राज्य सरकार को अब देर नहीं करनी चाहिए।
महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इन्हें गाँव, गरीब, किसानों की कोई चिंता नहीं है और हर दिन सरकार में बैठे लोगों के भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं।
अमरनाथ चौधरी, राजेश कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, ग्रामीण किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर महतो, नकुल तिर्की, मुनचुन राय, रामलगन राम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राँची ग्रामीण जिला महामंत्री बिंटू लाल शाहदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन बलसाय महतो ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंह पटेल, नीरज सिंह, वरुण साहु, बलराम सिंह, सूरज शाहदेव, राजीव शाहदेव,शोभा सिंह, सत्येंद्र सिंह बबलू, रामाशंकर तिवारी, दिलीप सिंह, चंदन प्रजापति, सतीश महतो, रामबालक ठाकुर, रामकुमार दूबे, पंचम महतो, सुरेश्वरि महतो, सतीश महतो, उपेंद्र रजक, प्रदीप लकड़ा, सुबेश पांडेय, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ