BEGUSARAI, BIHAR#26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार समय 4 बजे से 6 बजे के बीच छोटी बलिया (बेगूसराय, बिहार) पटेल चौक से लेकर बलिया बाज़ार होते हुए सम्मान तिरंगा पद यात्रा कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर सत्ती चौड़ा भूतनाथ मंदिर तक लगभग 5 किमी तक निकाला गया।

जिसके मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के फिल्म प्रोड्यूसर पिंटू दुर्रानी एवं अंजुम आलम शामिल हुए। जिसके आयोजक तालीम फरिश्ता फिल्म अभिनेता थे। इस तिरंगा यात्रा में समाज के सभी लोगो ने शामिल होकर तिरंगा के प्रति सम्मान को व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा में रंजन मस्ताना, मो रुस्तम, मो तौफीक ताज, मो शमशाद,सनोज सरोज,मो आलिम, सोनी साक़िया, फरजान अशरफ, शिवम मंडल और स्थानीय सभी लोग शामिल थे।

 फिल्म प्रोड्यूसर पिंटू दुर्रानी ने कहा कि बलिया आकर देशभक्ति का एक नया रूप देखने को मिला है और यहां के लोगों से हमें भरपूर सम्मान मिला है। यहां के समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। मैं यहां के समाज के सभी लोगो का और आयोजक तालीम भाई और साथ ही राष्ट्र एकता सेवा फाउडेशन मो आदिल वित्त अध्यक्ष का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ