RANCHI,JHARKHAND#*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने सभी जिलों में चलाया पौधरोपण अभियान।*
*मंडल स्तर पर डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात लगाये गये सैकड़ों पौधे।*
आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया एवं मंडल स्तर पर सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। इससे पहले प्रदेश के सभी मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा देश और संगठन को उनके योगदान पर चर्चा की गई । सभी जिलों के एक मंडल में जिला प्रभारियों ने प्रवास कर कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।
वहीं राँची महानगर किसान मोर्चा द्वारा जिला के विभिन्न मंडलों में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेवारी ली।
सुखदेव नगर मंडल के कार्यक्रम में *प्रदेश भाजपा महामंत्री बालमुकुंद सहाय* ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया।
*प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहु* ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विभूति के जयंती के पुण्य अवसर पर राष्ट्र को उनके योगदान, बलिदान का स्मरण करते हुए एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज पूरे प्रदेश में संगठन की ओर से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि कई जगह कार्यकर्ताओं द्वारा आम लोगों को भी पौधे उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि यह अभियान जन-अभियान का रुप ले सके।
*मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव* ने कहा कि पौधरोपण अभियान प्रकृति के संवर्द्धन एवं संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है और जन जन को इस अभियान से जुड़ने की आवश्यकता है।
विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता, किसान मोर्चा राँची महानगर अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, सत्यनारायण सिंह, मुकेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, वृंद कुमार साहु, विशाल साहु, सुरेंद्रनाथ मंडल, नरेंद्र पांडेय, बलसाय महतो, रंजन चौहान, सत्येंद्र सिंह बबलू,चंदन प्रजापति, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष मिश्रा, सुबेश पांडेय, इंद्रजीत यादव, दीपक शाह, अशोक पांडेय, अभय कुमार,सत्यम सत्यदर्शी, सुधीर सिंह, अरुण साहु, मिथलेश केसरी, सतीश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ