RANCHI,JHARKHAND#*प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की सांगठनिक बैठक में राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग।*
*राज्य सरकार से किसानों के पैदावार में होने वाले नुकसान की मुआवजे के मांग करने की भी रणनीति बनी।*
आज प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक में राज्य में 50 प्रतिशत से भी कम वर्षा होने की स्थिति पर चर्चा की गई एवं इससे किसानों को होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई। आगे मोर्चा द्वारा राज्य सरकार से सभी जिलों में सुखाड़ घोषित करने के लिए ज्ञापन देने पर सहमति बनी। माँग नहीं माने जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में भाग लेने आये *मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ ठाकुर* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति है जिससे किसानों में उनके फसल के पैदावार में होने वाले नुकसान को लेकर भारी निराशा की स्थिति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य को अविलंब सूखाग्रस्त घोषित करे एवं किसानों को उनके पैदावार के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि जहां एक तरफ भारत कोरोना महामारी से लगभग 150 करोड़ आबादी को सुरक्षित किया तो दूसरी तरफ अपने मित्र देशों को भी भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध करा कर अपनी मजबूती का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही कई बड़ी योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास से जनकल्याण के मार्ग प्रशस्त हुए हैं एवं सभी वर्गों को इनका लाभ मिलने वाला है।
बैठक को संबोधित करते हुए *प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू* ने विगत सांगठनिक कार्य वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसान मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता के अथक प्रयास से ही संगठन के सभी कार्य सफल हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी नीतियों के कारण किसानों के जीवन में खुशहाली आई है श्री साहू ने भी राज्य में कम बारिश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए 21 जुलाई को सभी जिला अधिकारी को जिले में सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए ज्ञापन देने की बात कही उन्होंने कहा कि सरकार यदि सुखाड़ पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो 25 जुलाई को राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर सभी जिला मुख्यालय पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने की बात कही।
बैठक के पश्चात 1:30 बजे से मोर्चा के सभी जिलों के सोशल मीडिया प्रभारियों के एक दिवसीय कार्यशाला को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज एवं प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय शर्मा ने संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के तकनीकी पक्षों की जानकारी दी।
बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित नारायण ओझा । बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ चौधरी, राजकुमार सिंह, प्रभात सिंह, मनमीत अकेला, राजेश सिंह, विक्रांत उपाध्याय, दिनेश सिंह तोमर, सुरेंद्रनाथ मंडल, वैभव सिंह, संजय मंडल, विशाल साहू, अंचल तिवारी, अजय दुबे,अवधेश दूबे, लाल प्रमोदनाथ शाहदेव, वलसाय महतो, नरेंद्र पांडे, रामाशंकर तिवारी सहित मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ