RANCHI,JHARKHAND#04 जुलाई 2022: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी जवाहर बाल मंच के द्वारा मेन रोड स्थित होटल केन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण आज समापन हुआ।
समापन के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन ंिसह, बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित हुए। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस जवाहर बाल मंच के नेशनल को-ऑर्डिनेटर तय्यब शाहिद, हसन अमन एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी जवाहर बाल मंच के चीफ कोऑर्डिनेटर तारिक अनवर ने समापन के मौके पर उपस्थित हुए अतिथियों को भव्य स्वागत किया तथा ट्रेनिंग प्रोग्राम के खासियतों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर बाल मंच नई पीढी को जागृत करने के लिए संगठन का सबसे सशक्त विंग है। आदरणीय श्री राहुल गांधी की सोच है कि बच्चों को बुनियादी स्तर से ही मानसिक रूप मजबूत बनाना होगा तभी हमारा राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। आज भाजपा और उसके सहयोगी दल देश में भ्रामक चीजों को फैलाकर नफरत की जहर को घोलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस घिनौने कृतित्व को कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा के द्वारा घोले जा रहे सांप्रादाियक ताकतों को प्रदेश कांग्रेस रोकने का काम करेगी और देश में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने पर जोर देगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस जवाहर बाल मंच के नेशनल को-ऑर्डिनेटर तय्यब शाहिद, हसन अमन ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम सफल रहा। इसमें झारखंड के अलावे बिहार एवं उड़ीसा के कोर्डिनेटर एवं पदाधिकारी शामिल हुए । सभी पदाधिकारियों ने बहुत ही बारीकी से जवाहर बाल मंच के प्लानिंग को समझे। प्रोग्रमा मुख्य रूप से जवाहर बाल मंच का गठन बाल किशोर बच्चों को जागृत करना , कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देना एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराना है। आज भाजपा के द्वारा देश में नफरत की जहर घोल रही है, उससे बच्चों को बचाना है। इसके साथ ही हर स्टेट में आगामी चुनावों आने तक तकरीबन पांच लाख से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ना है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी जवाहर बाल मंच के चीफ कोर्डिनेटर तारिक अनवर ने ट्रेनिंग प्रोग्राम को संचालन किया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को हृदय से आभार जताया तथा कहा कि यह ट्रेंिनग प्रोग्राम कांग्रेस जवाहर बाल मंच को सशक्त बनाने तथा इसके विस्तार के लिहाज से बहुत ही कारगार साबित होगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम में सभी पदाधिकारियों के अंदर जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। आने वाले समय में जवाहर बाल मंच प्रदेश से लेकर जिला, प्रखंड एवं पंचायत यूनिट तक काम करेगी तथा संगठन में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत बनायेंगे।
जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की विघटन वाली विचारधारा के दुष्परिणामों से आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिये जरूरी है वर्षों से कायम गंगा जमुनी तहजीब के संस्कार को डालें।
प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि जवाहर बाल मंच बच्चों के भविष्य निर्माण तथा देश को शिक्षित नेतृत्वकर्ता तैयार करने में महति भूमिका निभायेगा।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन के दौरान सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन ंिसह, बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर, अखिल भारतीय कांग्रेस जवाहर बाल मंच के नेशनल को-ऑर्डिनेटर तय्यब शाहिद, हसन अमन जी के हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर मुख्य रूप से मिशाल, कुमार गुप्ता, रिमा कुमारी, किरण बांडो, मो रमजान, अजय साव, सोशल मीडिया फिरोज आलम, वेद प्रकाश तिवारी, अंशुमन राय, आशीष सिन्हा, मो अबूजर, अमित सिन्हा, लक्ष्मी नायक आजाद सिंह, शाहिद खान, विशाल गुप्ता, जफर आलम, आदि मौजूद थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ