RANCHI,JHARKHAND#*डोरण्डा स्थित फोरेस्ट ऑफिसर्स काॅलोनी के पास बनेगा स्व बिनोद बिहारी महतो चौक*
आज दिनांक 01-07-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में डोरण्डा स्थित फोरेस्ट ऑफिसर्स काॅलोनी के पास तीखा मोड़ पर झामुमो के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व बिनोद बिहारी महतो चौक रखा गया।
नामकरण के बाद राँची नगर आयुक्त को एक पत्र दिया गया जिसमें कहा है कि उक्त काॅलोनी में अनेक माननीय मंत्रगणों का आवास है। आने जाने में काफी असुविधा होती है। आगे जाकर एका - एक मोड़ भी है जहाँ दुर्घटना की सम्भावना हमेशा बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में चौक का निर्माण अति आवश्यक है। चौक बनने के बाद सुन्दर भी लगेगा। राज्य निर्माण में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व बिनोद बिहारी महतो का एक महती भूमिका रही है। अतः यहाँ एक सुन्दर सा चौक बनाया जाय और इसका नाम स्व बिनोद बिहारी महतो चौक रखा जाए। झामुमो राँची जिला समिति ने पत्र का प्रतिलिपि माननीय मंत्री श्री जगरनाथ महतो एवं माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी दिया है।
नामकरण कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, माननीय मंत्री श्री जगरनाथ महतो के पुत्र श्री राजु महतो, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा , कलाम आज़ाद, जनक नायक , बीरु साहू, मुन्ना बडाईक, रामानन्द बेदिया, लालजाय कुमार नाथ शाहदेव, सुजीत उपाध्याय, आदिल इमाम , संजय राय , प्रदीप मिर्धा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचड लकड़ा, भुनेश्वर साहु, समीम बड़ेहार, सुजीत कुजुर, नवीन तिर्की, रवि बारला, निखिल मिश्रा, अवधेश यादव, मोजाहिद हुसैन, राजेश सिंह, मो साजिद, अमन, रमजान रजा, अखतर मंसुरी, अल्ताफ राजा आदि शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ