KHUNTI,JHARKHAND#भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वाधान में आज खूंटी के जिले का विस्तार हुआ।
खूंटी स्थित महादेव मंडा परिसर में नगर पंचायत भवन में एक सभा हुई जो प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ हुई 2:00 बजे तक चली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा की चलो आगे बढ़े झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में सहयोग करें। रोजगार की व्यवस्था हो, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण पर बल हो। श्री तिवारी ने कहा झारखंड बने एक्सिस साल हो गए पर विकास गांव तक नहीं पहुंचा।
खूंटी जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है जंगल, जमीन, पहाड़ सारे संसाधन है पर विकास की गति नहीं पहुंच पाई। यह दोष सरकारों की है। उन्होंने ने उठो आगे बढ़ो युवाओं का नाड़ा दे कर सभी को प्रेरित किया। महिला बहनों ने श्री तिवारी को बताया की यहां से शहर की ओर जाकर मजदूरी का कार्य करते हैं, शोषित होते है.
इस मौके पर रांची जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शिवानी लता ने महिलाओं को बताया माननीय सरयू राय जी हमारे पार्टी के संरक्षक हैं. उन्होंने मंत्र दिया है संपर्क, समस्या, समाधान, उसको लेकर हम सभी समाज को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने खुटी जिला के जिला अध्यक्ष का घोषणा एवं अन्य पदाधिकारियों को भी पद दिया.
श्री श्याम सुंदर सिंह मुंडा को खुटी जिला भारतीय जनतंत्र मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। बालकुमार जी को महासचिव, राम सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष, शशि कांत पांडे कोषाध्यक्ष, मंगल बेदिया अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनिल बैठा, कुंदन भट्ठा मजदूर यूनियन, करण सिंह प्रमाणिक अधिवक्ता मोर्चा, एमपी सिंह तोरपा प्रखंड का अध्यक्ष एवं श्रीमती राधा मुंडू को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। नवनोनित जिला अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सिंह मुंडा ने कहा गांव के विकास के लिए जनहित में जो कार्य हैं वह भारतीय जनतंत्र मोर्चा के साथ करेंगे और लोगों को जोड़ेंगे. इस अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा रांची जिला के महासचिव श्री मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे. सभी पदाधिकारियों को पट्ट उढाकर पार्टी की सदस्यता श्री तिवारी ने दी. सुश्री बॉबी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ