JHARKHAND#*श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन भारत की संस्कृति और परंपरा का सम्मान.....दीपक प्रकाश*

 JHARKHAND#*श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन भारत की संस्कृति और परंपरा का सम्मान.....दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा में नारी का सम्मान है। आज समाज के अंतिम पायदान पर बैठे जनजाति समाज की महिला को राष्ट्रपति पद केलिये निर्वाचित होना भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का सम्मान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर एक भारत,श्रेष्ठ भारत,आत्मनिर्भर भारत और मजबूत भारत का उदय हुआ है।

कहा कि आजादी के 75वें में भारत सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी नेताओं और समर्थकों का द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने केलिये आभार प्रकट किया।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ